Advertisement
आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर, परिवार बोला- सभी आरोपियों पर भी कार्रवाई हो

सौम्या बिंद के आगे कहा कि डीजीपी ने मुलाकात के दौरान परिवार को भरोसा दिलाया था कि अपराधी बच नहीं पाएंगे। डीजीपी साहब ने कहा था कि अपने दिमाग से यह बात निकाल दो कि आरोपी बच जाएंगे। डरो मत। हालांकि डर तो रहेगा, लेकिन उनके आश्वासन के बाद हमें थोड़ी हिम्मत मिली। अब एनकाउंटर की सूचना के बाद न्याय की उम्मीद जगी है।
वहीं, मृतक की मां चांद तारा ने कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने कहा कि डीजीपी साहब से मिलने के बाद अब कार्रवाई हुई है तो लग रहा है कि न्याय मिलेगा। सभी आरोपियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। अब पुलिस ही साफ करेगी कि एनकाउंटर हुआ है या नहीं। प्रशासन पहले से ही कार्रवाई का भरोसा दे रहा था, लेकिन इसके बावजूद परिवार ने डीजीपी और अखिलेश यादव से मुलाकात कर न्याय की मांग उठाई थी। परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जौनपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


