मामला प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार
किसान फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत में ही सो रहा था। देर रात
अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। और कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या
कर दी। सुबह खून से लथपथ लाश खेत में देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव
को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों और गांव वालों से भी
पूछताछ की। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है।