khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 8:47 PM (IST)
धौलपुर। मचकुण्ड में सात सितंबर को देवछठ के मौके पर लगने वाला मेला पूर्ण रुप से प्लास्टिक से मुक्त होगा। यह निर्णय जिला कलक्टर शुचि त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। बैठक में कलक्टर ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथिन से सरोवर में गंदगी फैलती है। इसलिए यह प्रतिबंध लगाया है। बैठक में मेले की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे।