नवांशहर। रेलमाजरा रयात बाहरा इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी की ओर से ब्रेन पावर एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काठगढ़ में हो रहे कार्यक्रम के तहत ब्रेन पावर सर्विसेज लिमिटेड से आए रिसोर्स पर्सन दिलबाग सिंह और अंजली सिंह ने बताया कि कैसे हमारे समझने के तरीके सच्चाई से हमें दूर ले जा सकते हैं। जिससे हमारे दिलोदिमाग पर ही असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिप्रेक्ष्य तर्क देने की एक आदत सी है। लेकिन अब हमें अपना नजरिया बदलना होगा। सकारात्मक सोच से हर काम सफल बनाया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि सेमीनार का उद्देश्य पढ़ाने के तौर तरीकों पर बातचीत करना नहीं होकर वर्तमान आधुनिक नवीन तौर तरीकों को निखारना था। तभी भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला