आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी निरोधक दल अजमेर के जॉन ऑफिसर
राजेन्द्र पारीक , नरेंद्र कुमावत एईओ आबकारी दल भीलवाड़ा , पांचाराम , ईआई
आबकारी दल ,गंगापुर के सयुंक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में आबकारी दल
ने गंगापुर से 5 किमी दूर सल्यावडी गांव में एक मकान पर छापा मारा जहां पर
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। दल ने मौके से बड़ी
संख्या में खाली बोतले , रैपर और शराब बनाने की मशीन बरामद की है। आबकारी
दल ने गांव में ओर भी कई ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की लेकिन दल को उधर
से कोई माल नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आबकारी दल के आने के शराब
माफियाओं को पहले से ही भनक लग जाने से वो मौके से भाग छूटे। आबकारी दल
गंगापुर के ईआई पांचाराम ने बताया कि सल्यावडी गांव के रहने दुर्गा सिंह और
बालू सिंह चौहान द्वारा नकली शराब बनाकर बाजार में बेचकर राजस्व हानि
पहुचाने की शिकायत लंबे समय से आ रही थी जिसके बाद आज दल ने कार्रवाई को
अंजाम दिया है।