भीलवाडा। जिले के गंगापुर में आबकारी निरोधक दल ने कार्यवाही करते हुए नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। दल ने मौके से लाखों रूपये कीमत की नकली शराब भी बरामद की है। हालांकि दल के कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया है । इस मामले में आबकारी विभाग को दो आरोपियों की तलाश है। आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब व्यापारियो में हडक़ंप मच गया।