भरतपुर । जिला पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई हथियार जब्त किये है । पुलिस के मुताबिक मेवात क्षेत्र के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में पीलूकि गाँव में पुलिस को अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री पर छापा डाला और अवैध रूप से बने पांच हथियारों को जब्त किया है। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई के चलते गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिससे अवैध हथियार बनाने वाले गैंग के तार कहां तक जुड़े है इसका पता लगाया जा सके ।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...