khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 8:45 PM (IST)
भीलवाड़ा। फेसबुक का बूस्ट योर बिजनेस प्रोग्राम शुक्रवार को टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा पहुंचा। इस प्रोग्राम के लिए फेसबुक ने राजस्थान में दक्षता, रोजगार व उद्यमिता विभाग के साथ साझेदारी की है। उद्योग सचिव अमिताभ शर्मा ने बताया कि फेसबुक व इंस्टाग्राम विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।