entertainment program evening before Christmas day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रिसमस पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 11:24 PM (IST)
क्रिसमस पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
करनाल। जरनैली काॅलोनी स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल की जूनियर शाखा में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर रेनू बाला गुप्ता भी मौजूद रही। जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही महापौर ने सभी को नववर्ष और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की प्रस्तुति की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु जगत की सच्ची ज्योति हैं और उनके संदेश पर अमल कर हम संसार को अंधकार से प्रकाश में ला सकते हैं। इससे पहले स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया ने महापौर को बुके देकर स्वागत किया। समारोह के दौरान बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में स्कूल स्टाॅफ और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement