आगरा। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और डिप्लोमा कॉलेजों की फीस सत्र 2017-18 से बढ़ सकती है। प्रवेश और फीस नियमन समिति ने प्रदेश के सभी प्राविधिक कॉलेजों को सर्कुलर भेज कर मानक शुल्क की सूचना दी है। समिति का कहना है कि अगर किसी कॉलेज को मानक शुल्क पर आपत्ति है, तो कॉलेज 15 दिसंबर तक अपनी असहमति दर्ज करा सकते हैं। फीस नियमन समिति हर तीन साल बाद शुल्क का निर्धारण करती है। यह निर्धारण कॉलेजों के खर्चे के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में हर कॉलेज की फीस अलग-अलग है। समिति ने आगामी सत्र से हर कॉलेज के लिए मानक शुल्क निर्धारित कर दिया है।
यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहारयह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...