Employees opposed the state governments proposal to hand over drinking water services to the corporation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 9:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेयजल सेवाओं को निगम को सौंपने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का कर्मचारियों ने किया विरोध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 4:42 PM (IST)
पेयजल सेवाओं को निगम को सौंपने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का कर्मचारियों ने किया विरोध
अनूपगढ। जलदाय विभाग की पेयजल व्यवस्था को राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज कॉरपोरेशन को हस्तांतरित किए जाने के सरकार के प्रस्ताव का पीएचईडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विरोध किया है। जलदाय विभाग के कर्मचारी व अधिकारी आज सामूहिक अवकाश पर रहे एवं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए मिनी सचिवालय में पहुंचे व एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें कर्मचारियों ने जलदाय विभाग की सेवाओं को निगम को सौंपे जाने का कड़ा विरोध करते हुए इस प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है RWSSC पहले से ही ऋण के बोझ तले दबी हुई है। ऐसे में जलदाय कर्मचारियों के वेतन के लिए संकट खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement