Advertisement
कलयुगी भाई का खूनी तांडव : ज़मीन के लालच में बड़ी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

लाश के पास बैठा रहा हत्यारा, चीख सुनकर दौड़ा साथी
जिस समय यह खूनी वारदात हुई, घर में कोई और मौजूद नहीं था। मंजू के साथ आया उसका साथी रामावतार घर के बाहर था। जैसे ही मंजू की चीख गूंजी, रामावतार भागकर अंदर पहुँचा, जहाँ का मंजर देख उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। फर्श पर मंजू की लाश पड़ी थी और सुरेंद्र हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर वहीं बैठा था। रामावतार की सूचना पर डीएसपी प्रशांत कौशिक और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लिया।
इंसाफ का इंतज़ार: बेबस मां और बिखरता परिवार
आरोपी सुरेंद्र परिवार में सबसे छोटा है, लेकिन उसके सिर पर ज़मीन और दौलत का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपनी ही बड़ी बहन का कत्ल कर दिया। जब यह वारदात हुई, मां अपने पीहर एक शादी समारोह में गई हुई थी। पुलिस ने शव को रावला सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अनूपगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


