Employees accused of rape and sexual exploitation will be bulldozed: Madan Dilawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलात्कार व यौनशोषण के आरोपी कार्मिकों के चलेगा बुलडोजर : मदन दिलावर

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मार्च 2024 6:29 PM (IST)
बलात्कार व यौनशोषण के आरोपी कार्मिकों के चलेगा बुलडोजर : मदन दिलावर
-शाहपुरा के जहाजपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान शाहपुरा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाहपुरा जिले के जहाजपुर में शनिवार को बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा है कि बलात्कार व यौन शोषण के आरोपी कार्मिकों को सूचिबद्व कराया जा रहा है। उनकी सूचि को सार्वजनिक कर पोस्टर लगाये जायेगें। इनमें ज्यादा बड़े अपराधी कार्मिको की संपति को चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाया जायेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को आज जहाजपुर चिकित्सालय में टीबी जांच मशीन का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज कुछ अलग ही तेवर में दिखे। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की ओर से आम जनता के हित में कई कदम उठाये जा रहे है।
स्वच्छ भारत मिशन
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में जहां जहां मुझे गंदगी दिखाई देगी वहां उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 75 हजार रुपए महीने सरकार ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए पैसे देती है। ग्राम पंचायतें उस पैसों का दुसरे निर्माण कार्य में उपयोग कर लेती है। लेकिन अब यह नहीं होगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता का पैसा सफाई पर ही खर्च होगा। उस पैसे का उपयोग नाली निर्माण में भी नहीं कर सकते। इसका दुरूपयोग करने व शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी, फिर चाहे सरपंच व पालिका चेयरमेन के खिलाफ ही क्यों न हो।
शिक्षा में सुधार
उन्होंने कहा कि बच्चों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक चाहिए, जितने स्कूल द्वारा नम्बर दिए जाते है उसके आधे लिखित परीक्षा में नम्बर आने चाहिए अन्यथा उस टीचर ओर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं बच्चों से पैसा लेकर एग्जामिनर को देने का जो पुराना रिवाज चला आ रहा था उसे अब बंद करना होगा। अन्यथा प्रिंसिपल एवं एग्जामिनर के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व के सालों में जिन अध्यापकों की गतिविधियां संदिग्ध रही है उनकी सूची बनवाई जा रही है। उनके पोस्ट बनवाकर गांव-गांव में चश्पा किया जाएगा। उनकी सम्पत्ति पहचान की जाएगी ओर सम्पत्ति में कोई भी खामी पाई गई तो बुलडोजर चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ विष्णु दयाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक जाट, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नईम, अख्तर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, सरपंच वेद प्रकाश खटीक, कैलाश टेपण, महेंद्र खटीक, पार्षद लव सिंह, सीमा देवी, रामप्रसाद रेगर, राजकुमार माली, पंकज घारू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
टीबी से पीड़ित मरीजों की जांच जहाजपुर अस्पताल में होगी
जहाजपुर चिकित्सालय में अब लोगों को एक ओर जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है, टीबी से पीड़ित मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नही जाना होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने टीबी जांच मशीन का आज चिकित्सालय में लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पहले इस तरह की जांच मशीन बड़े शहरों के अस्पतालों में हुआ करती थी। लेकिन अब यह मशीन गांव आ गई है। जिससे टीबी जांच दो घंटे में मशीन बता देगी ओर आपको बिमारी है या नही ओर कौनसी दवा लेनी है यह भी जानकारी मिल जाएगी। पूर्व में अधिकांश लोगों को कुपोषण के कारण टीबी रोग हुआ करता था।
क्या है सीबी नोट मशीन
कार्टि्रज आधारित न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबी-एनएएटी), एक स्वचालित डीएनए परीक्षण है जो टीबी से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए दो घंटे के भीतर एम. ट्यूबरकुलोसिस और रिफैम्पिसिन प्रतिरोध (एमडीआर-टीबी का एक संकेतक) का पता लगाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement