कानपुर। जेसीआई ब्रम्हावर्त की तरफ़ से
वातावरण को शुद्ध रखने के लिए ई-रिक्शा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सिविल
लाइन्स मर्चेन्ट चैम्बर हॉल से लाल इमली, ईदगाह, हर्ष नगर, अशोक नगर, मोतीतझील, स्वरूप नगर, नवाबगंज और आजाद नगर होते हुए
इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई। इस रैली का का मक़सद लोगों को प्रदूषित हो रहे
पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। रैली में संस्था के सदस्यों ने तरह तरह के
जागरूकता के सन्देश दिए।