Dungarpur State Council first open defecation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डुंगरपुर प्रदेश की पहली खुले शौच मुक्त परिषद

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 4:37 PM (IST)
डुंगरपुर प्रदेश की पहली खुले शौच मुक्त परिषद
डूंगरपुर। नगरपरिषद डूंगरपुर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत राज्य की पहली खुले से शौच मुक्त नगरपरिषद बन गयी है जिसकी घोषणा बुधवार को प्रदेश के जयपुर में नगरीय विकास मंत्रालय ने की,मंत्रालय ने इंद्रा गांधी भवन में राष्ट्रिय निदेशक प्रवीण प्रकाश और नगरीय आयुक्त सचिव मंजीत सिंह ने एक कार्यक्रम में नगरपरिषद डूंगरपुर के सभापति के.के.गुप्ता को पूर्ण खुले से शौच मुक्त परिषद् का प्रमाण पत्र देकर इसकी घोषणा की। नगरपरिषद डूंगरपुर ने शहर में 30 वार्डो में 1652 ;शौचालय घरो में बनवाकर ये कार्य पूर्ण किया है,परिषद् ने अनेक कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करके घरो में शौचालय बनवाये है, परिषद् ने कठपुतली नाटक, मॉर्निंग फॉलोअप,नुक्कड़ नाटक और कई कार्यक्रम कर लोगों को शोचलाय बनवाने के लिए जागरूक किया । कुछ दिन पहले केंद्र की एक टीम ने शहर में निरिक्षण कर इसकी पृष्टि करि थी,नगरपरिषद डूंगरपुर स्वच्छता में जिलो से कई पायदान आगे है, प्रदेश की मुख्यमंत्री भी अपने दौरे पर नगरपरिषद के स्वच्छता अभियान की काफी तारीफ़ कर चुकी है ,नगरपरिषद के सभापति ने इस उपलब्धि का श्रय परिषद् के कर्मचारियों व् परिषद् के पार्षदों को दिया है उन्होंने कहा की ये उपलब्धि अकेला व्यक्ति पूरी नहीं कर सकता है इसके लिए टीम वर्क ने ये उपलब्धि दिलाई है यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement