Dungarpur: Morning Procession Held Under Har Ghar Tiranga Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी

khaskhabar.com: रविवार, 09 अगस्त 2026 2:48 PM (IST)
डूंगरपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी
डूंगरपुर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को शहर में प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। शहर के लक्ष्मण मैदान से प्रभात फेरी को जिला कलक्टर देशलदान, समाजसेवी अशोक पटेल राणोली, समाजसेवी बंशीलाल कटारा एवं निवर्तमान उप सभापति सुदर्शन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली की अगुवाई की।प्रभात फेरी लक्ष्मण मैदान से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड, शास्त्री कॉलोनी एवं नया बस स्टैंड होते हुए शहीद स्मारक पार्क पहुंची। यहां सामूहिक राष्ट्रगान के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।प्रभात फेरी के दौरान शहर में देशभक्ति का वातावरण नजर आया। तिरंगे के साथ निकली रैली ने आमजन में राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। प्रभात फेरी में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह समाजसेवी पंकज जैन, हसमुख, भरत जोशी, प्रकाश पंचाल, नरेश यादव, भावना कुंवर, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार सहित जनप्रतिनिधियों, राजीविका की महिलाओं, स्काउट-गाइड विद्यार्थियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement