Dole Fair is open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डोल मेले का हुआ आगाज

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 6:21 PM (IST)
डोल मेले का हुआ आगाज
बारां। ख्याति प्राप्त शहर की सांस्कृतिक विरासत कहे जाने वाले डोल मेले का आगाज मंगलवार को रंगमंच पर विधिवत रुप से समारोहपूर्वक शुभारम्भ हुआ। दिन में शोभायात्रा एवं रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गए। पूर्व मंत्री अशोक बैरवा शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल उपस्थित रहें। दोपहर बाद परम्परागत विमान एवं अखाड़ों के साथ शोभायात्रा का कार्यक्रम किया गया । शोभायात्रा शाम को डोल तालाब पहुंची। जहां समस्त देव विमानों का जलवा पूजन किया गया। रात्रि में रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत तेजाजी गायन व नृत्य का आयोजन किया गया। इसके बाद 27 सितम्बर तक प्रतिदिन रात्रि को रंगमंच पर सांस्ककृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में इस बार व्यापार मंडल की ओर से जनरेटर द्वारा रोशनी की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पूरा मेला परिसर पर सीसीटीवी केमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी। नगर परिषद की ओर से मेले के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। शहरवासियों से मेले का आनंद लेने एवं सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement