भरतपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को शहर के निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं दो घंटे के लिए ठप रही। इस दौरान एसोसिएशन सचिव डाॅ लोकेश जिंदल के नेतृत्व में डाॅक्टर्स ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार के नए नियमों को लोकतंत्र विरोधी बताया। इस मौके पर अध्यक्ष डाॅ के. डी. शर्मा, डाॅ. लोकेश जिन्दल, डाॅ. मनीष चौधरी, डाॅ. एस. पी. गुप्ता, डाॅ. गिरधारी अग्रवाल, डाॅ. अशोक वर्मा और डाॅ. गीता गर्ग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार