Do not embarrass yourself by asking Chinese firecracker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाइनीज पटाखे मांग कर स्वयं को शर्मिंदा न करें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 10:38 PM (IST)
चाइनीज पटाखे मांग कर स्वयं को शर्मिंदा न करें
जालोर । कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद देशभर में चीन के विरोध में प्रदर्शन हुए। इस दौरान फेसबुक, वाट्सएप और सोशियल मीडिया और कई तरह के अभियान चलाए गए। जिसमें चाइना के सामान का उपयोग नहीं करने की बात कही गई। जिसमें बताया गया कि चाइना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है। जिससे पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है। पूरे देश में इस तरह का माहौल तैयार होने के बाद कई क्षेत्रों में चाइना सामग्री का विरोध किया गया। वहीं चाइनीज सामग्री की होलियां जलाई गई। इसी तरह जालोर में भी कई दुकानदारों ने चाइनीज सामग्री बेचना ही बंद कर दिया। शहर में कई पटाखों की दुकानों के बाहर दुकानदारों ने ‘चाइनीज पटाखे मांग कर स्वयं को शर्मिंदा न करें’ के बोर्ड लगाए। वहीं कई उपभोक्ताओं ने भी चाइनीज सामग्री नहीं खरीदी। यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी... यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement