DM said, will sting any time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएम ने कहा-किसी भी वक्त करा दूंगा स्टिंग ऑपरेशन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 07:38 AM (IST)
डीएम ने कहा-किसी भी वक्त करा दूंगा स्टिंग
ऑपरेशन
वाराणसी । जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की सूचना मिलने की सूचना को गम्भीर प्रकरण बताते हुए किसी भी समय स्टिंग आपरेशन कराये जाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी के कठोर रूख से विभागीय अधिकारी,कर्मचारी सन्न रह गये और महकमे में सन्नाटा छा गया। डीएम बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मौके पर मौजूद अधिकारी,कर्मचारियों को बताया कि उनके कार्यालय में भ्रष्टाचार के बाबत शिकायतें लगातार मिल रही है। अपने कार्य संस्कृति में सुधार लायें अन्यथा किसी भी समय स्टिंग आपरेशन कराकर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी,कर्मचारियों को जेल भेजा जायेगा। फिर क्या था, मौके पर मौजूद अधिकारी,कर्मचारी सिर झुकाये अवाक होकर खड़े रहे। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक ही पटल पर तीन वर्षों से अधिक अवधि से टिके 7 बाबूओं सहित बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी कार्यालय के बाबू मनोज मिश्रा का भी पटल परिवर्तित करा दिया। उन्होंने लेखाधिकारी को भी अपनी कार्य संस्कृति बदलने हेतु 15 दिन का समय देते हुए कहा कि 15 दिन बाद पुनः औचक निरीक्षण करूँगा और यदि सुधार नहीं हुआ, तो कड़ी कार्यवाही होगी।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement