Diwali Mela concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवाली मेले का समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 8:09 PM (IST)
दिवाली मेले का समापन
करनाल। जी.टी.रोड स्थित ओएसिस पर्यटन स्थल पर चार दिवसीय दीवाली मेले का विधिवत रूप से समापन हो गया है। रविवार की शाम मेले में सैंकड़ो लोगों की भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। मेले में न केवल शहरी लोग शामिल हुए बल्कि करनाल जिले के नजदीक लगते देहात गांव से भी लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर शिरक्त की। बच्चो और बड़ों ने जमकर दीवाली मेले का लुत्फ उठाया। कोलकाता की मशहूर गायिका संचिता मालेकर जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो तालियों की गडग़डाहट ने समां बांध दिया। संचिता मालेकर के गीत आकर्षण का केंद्र रहे। जी.टी.रोड पर लोगों ने जब संचिता मालेकर की आवाज सुनी तो वह भी आवाज के कायल हो गए और दीवाली मेले में आ पहुंचे। ओएसिस पर्यटन स्थल पर लोगों ने पार्किंग की और दीवाली मेले का हिस्सा बने। उनके द्वारा गाये गए गीतों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। दीवाली मेले में आए विभिन्न स्कूलों के बच्चों और प्रतिभागियों व दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने दिल लेके देखो, दिल लेके देखो जी और दमादम मस्त कलंदर गीत पर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ओएसिस के इंचार्ज ने कहा कि मेला लगने से जहां एक तरफ छात्र-छात्राओं का मनोरंजन होता है वहीं इसके साथ-साथ ज्ञानवर्धक शिक्षा भी मजबूत होती है। मेले का उद्देश्य आधुनिक छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है क्योंकि यही बच्चे देश के भविष्य है। दिवाली मेले में छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ओएसिस दीवाली मेले में सिगिंग प्रतियोगिता में गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम रही, वहीं डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही। सोलो सांग में गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी की टीम द्वितीय रही। इसके अलावा ग्रुप डांस में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी की टीम प्रथम जबकि गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को ओएसिस के इंचार्ज अनिल बजाज ने उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement