Advertisement
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ : तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता के लिए आयोजित हो विभिन्न गतिविधियां- जिला कलेक्टर

इससे पूर्व जिला कलेक्टर श्री संधू ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के मुख्य निष्पादन संकेतकों (केपीआई) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए ई-फाइल एवं ई-डाक के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री संजीव शर्मा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति, एनटीसीपी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय टोल फ्री क्विट लाइन नंबर 1800112356 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवटिया, नगर विकास न्यास के सचिव गौरव रविंद्र सालुंखे, नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव, जिला परिषद एसीईओ मधुसूदन रत्नू सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


