धौलपुर। जिले के अटल सेवा केंद्र एक दिवसीय जनसुनवाई
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अटल सेवा केंद्र पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान
दर्जन भर मामलों पर विचार विमर्श कर उनका निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर शुचि त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई के दौरान भूमि,बिजली और पानी जैसी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अटल
सेवा केंद्र में आयोजित जनसुनवाई में दर्जन भर से अधिक समस्याओं का निस्तारण
करते हुए लोगों की समस्या दूर की गई। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, प्रदेशमंत्री जगमोहन सिंह बघेल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।