Discussion on Development Works at Behror Municipal Council Meeting: Development Projects Across 55 Wards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा : 55-वार्डों में विकास कार्य, ई-लाइब्रेरी पर सहमति

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 2:37 PM (IST)
बहरोड़ नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा : 55-वार्डों में विकास कार्य, ई-लाइब्रेरी पर सहमति
नगर परिषद के सभी वार्डो में दीपावली से पहले लगेगी रोड लाइट, सड़क किनारे खड़े वाहन उठाने का टेंडर निरस्त कोटपूतली-बहरोड़। बहरोड़ नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को एक निजी होटल में हुई। इसमें सभी 55 वार्डों में विकास कार्य, सफाई व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा हुई। पार्षदों की सहमति से कई विकास कार्यों और प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
बैठक सभापति कमल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के सभी 55 वार्डों में विकास कार्य करवाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
नगर परिषद कमिश्नर अभिषेक सैनी ने बताया - शहर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए बैठक में लैंड बैंक बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इससे नगर परिषद की भूमि का व्यवस्थित उपयोग किया जा सकेगा।
नगर परिषद के स्टोर में अनुपयोगी और अतिरिक्त सामान की ई-नीलामी करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, सीवरेज व्यवस्था और नए बस स्टैंड के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इन पर जरूरी अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर चर्चा
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कार्यों के टेंडर का नवीनीकरण और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर चर्चा की गई। विज्ञापन टेंडर में उम्मीद के अनुसार रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस कारण उसे निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर और नई परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ई-लाइब्रेरी, स्टेडियम और पार्कों के विकास पर सहमति
बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने पर सहमति बनी। खेल स्टेडियम में विकास कार्य करवाने और शहर के पार्कों का रखरखाव करने पर भी सहमति बनी। नए पार्क विकसित करने का निर्णय भी हुआ।
सड़कों के नवनिर्माण और नालों के निर्माण को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के प्रस्ताव भी रखे गए।
शहर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नई स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। स्वागत बोर्ड के आसपास प्रकाश व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। महात्मा गांधी सीनियर सकेंडरी स्कूल खेल मैदान के नवीनीकरण के साथ वहां नई लाइटें लगाने को भी मंजूरी मिली।
सफाई और लाइट से जुड़ी शिकायतों के जल्द समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में सर्वसम्मति से बगैर पार्किंग के सड़क किनारे खड़े वाहनों को उठाने का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव लिया गया। सभापति ने बताया कि यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। सर्वसम्मति से इसका समाधान कर दिया गया।
बेसहारा पशु बंदर और स्ट्रीट डॉग पकड़ने के लिए फिर जारी होंगे टेंडर
बैठक में शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान उपसभापति रामनरेश यादव,पार्षद अशोक यादव, पवन यादव,पंकज कुमार,नवीन यादव,अनुराधा यादव ,हरिसिंह, रेखा संजय अग्रवाल, संजय यादव,पुष्पा देवी,अनिता यादव, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, लक्ष्मी यादव, सोनू यादव,जलदीप ,बनारसी,संजय शर्मा,सुनील सैनी, ओमवती देवी,प्रवीण कुमार, सत्यप्रकाश, पूजा यादव,नेमिता,सुमन यादव,वेदप्रकाश मीणा,पूनम कुमारी ,विजय कुमार, किरण शमशेर यादव,सुनीता यादव विनिता देवी, संदीप चौधरी, मुंशीलाल, कृष्णा,सीताराम यादव,निर्मला, अंकित शर्मा, शीला,चंदो देवी,निधि ओम यादव,संदीप कुमार, तनुजा, सरला देवी,राकेश कुमार, प्रतिभा यादव,इन्द्रजीत यादव, सावित्री देवी, पुष्पा कुमारी,अमित कुमार,श्रीराम यादव,नरेन्द्र कुमार, रिंकु सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement