directed to pay compensation to flood victims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाढ़ प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 8:56 PM (IST)
बाढ़ प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश
पाली । जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत प्रबंधन की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं पाली जिले के प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में उद्योग मंत्री गजेन्द्रसिंह खीवसर और श्रम नियोजन मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के मंत्री समूह ने समीक्षा की। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे करवाकर लोगों को जल्द मुआवजा देने को कहा। पाली के जिला परिषद के सभागार में शनिवार को चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि के बाद राहत प्रबंधन में तेजी से जुटी हैं और मुख्यमंत्री खुद राहत प्रबंधन पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर से बाढ़ से फसल खराबें के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी करवाने को कहा। साथ ही बैठक में मौजूद केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज मंजूर करवाने का आग्रह किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement