Directed strict action against miscreants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 7:57 PM (IST)
बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
भरतपुर । जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द विश्नोई ने मंगलवार को सभागार में डीग सेक्टर में डीग सर्किल और कामां सर्किल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रसिंह कविया, उपाधीक्षक और थाना अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी कैलाशचन्द विश्नोई ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कानून व्यवस्था बनाने के लिए हार्डकोर अपराधियों एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई की जाए। मेवात क्षेत्र में गौकशी, अवैध खनन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जाए । उन्होंने कहा कि स्थाई वारंटी, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रसिंह कविया के अलावा डीग एवं कामां के उपाधीक्षक, डीग, नगर, खोह, कामां, सीकरी, पहाडी, गोपालगढ थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement