Advertisement
लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि सतपाल, लाइनमैन, HKRNL, DHBVN, रतिया उसके खेत में स्थित ट्यूबवेल की बिजली लाइन को बिना किसी आधिकारिक फाइल या प्रक्रिया के शिफ्ट करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज की गई है।
ब्यूरो ने बताया कि इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


