Devnarayan Gurukul scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवनारायण गुरूकुल योजना - निजी स्कूलों के चयन के लिए गठित समिति के प्रावधानों में संशोधन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 7:25 PM (IST)
देवनारायण गुरूकुल योजना - निजी स्कूलों के चयन के लिए गठित समिति के प्रावधानों में संशोधन
जयपुर । प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की देवनारायण योजनान्तर्गत अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए संचालित देवनारायण गुरूकुल योजना के तहत उच्च प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों के चयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक सांवर मल वर्मा ने बताया कि देवनारायण गुरूकुल योजना के तहत उच्च प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों के चयन, निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं संचालन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब इस समिति के अध्यक्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त अथवा निदेशक होंगे। समिति के सदस्यों में माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव/शासन सचिव द्वारा मनोनीत अधिकारी जो उप सचिव स्तर से कम का नहीं हो, माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार, आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का प्रतिनिधि, देव नारायण गुरूकुल योजना के प्रभारी सदस्य होंगे। समिति के सदस्य सचिव देव नारायण योजना के अतिरिक्त निदेशक होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement