Demand to Release Water into Bisalpur Dam Canals: Farmers, Led by Rampal Jat, Meet Collector Tina Dabi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसलपुर बांध की नहरों में पानी छोड़ने की मांग : रामपाल जाट के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर टीना डाबी से की मुलाकात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 10:42 PM (IST)
बीसलपुर बांध की नहरों में पानी छोड़ने की मांग : रामपाल जाट के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर टीना डाबी से की मुलाकात
18 नवंबर को जल वितरण समिति की बैठक में होगा फैसला टोंक। रबी की फसलों की बुवाई और सिंचाई के लिए बीसलपुर बांध की नहरों में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जोरदार आवाज उठाई। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात कर सिंचाई हेतु तत्काल जल प्रवाह शुरू करने की मांग रखी। कृषि मंडी में जुटे सैकड़ों किसान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर रखा पक्ष
फसलों पर संकट की आशंका: कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले सैकड़ों किसान कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए, जहां नहरों में पानी छोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई और प्रारंभिक सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। यदि समय रहते नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
18 नवंबर को जल वितरण समिति की बैठक में तय होगी मात्रा
पेयजल और सिंचाई में संतुलन: किसानों की मांग पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष मानसून के दौरान कम बारिश होने के कारण बीसलपुर बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता तक नहीं भर पाया है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई के लिए उपलब्ध जल के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
समीक्षा के बाद निर्णय: कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि आगामी 18 नवंबर को जल वितरण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बांध के वर्तमान जलस्तर की समीक्षा कर यह तय किया जाएगा कि सिंचाई के लिए नहरों में कितना पानी छोड़ा जा सकता है।
कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसानों ने उम्मीद जताई कि बैठक में अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement