Demand the regularization of colonies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉलोनियों के नियमितकरण की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 6:24 PM (IST)
कॉलोनियों के नियमितकरण की मांग
करनाल । सीएम सिटी करनाल की अवैध कालोनियों को वैध नहीं करने का मामला गर्माता जा रहा है। गुरुवार को कई कालोनियों के बाशिंदे नगर निगम कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। अवैध कालोनियों को नियमित करवाने की मांग को लेकर काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। नवरात्र के व्रत होने के कारण प्रदर्शनकारियों ने व्रत से सम्बन्धित चूल्हा चौंका भी नगर निगम में ही रखकर व्रत का खाना पकाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन कालोनियों के लोग कई बार शहर में प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगते वक्त उनसे वायदा किया था कि सभी कालोनियों को नियमित किया जायेगा। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी सीएम मनोहरलाल ने इन कालोनियों की किसी प्रकार की कोई सुध नहीं ली है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement