Demand is not completely killed Married-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार और प्लॉट नहीं दिया तो विवाहिता की जान ली

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:39 AM (IST)
कार और प्लॉट नहीं दिया तो विवाहिता की जान ली
नोएडा के मोरना गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता से कार और सौ गज का प्लॉट मांगा गया था। महिला के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की जान ले ली गई। सेक्टर-24 पुलिस ने पति,ससुर,सास और दो ननदों पर मामला दर्ज कर लिया है। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी देशराज ने अपनी बेटी सपना की शादी दादरी में रहने वाले राहुल से की थी। शादी में करीब 12 लाख रुपए का खर्च हुआ। इस पर भी ससुराल को संतोष नहीं था और सपना को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। लगातार दबाव के बाद सपना के पिता ने ससुराल को दो लाख रुपए उधार लेकर दिए। इसी बीच सपना के ससुराल वाले मोरना में शिफ्ट हो गए। यहां खर्च बढ़ने पर फिर उनसे रकम मांगी जाने लगी। प्लॉट और कार की मांग की गई। पिता का कहना है कि एक नंबर से कॉल आया कि कल तक मांग पूरी नहीं हुई तो अच्छा नहीं होगा। उसी नंबर से कुछ समय बाद पोन आया कि दहेज नहीं दे सकते तो सपना की लाश ले जाओ। जब वे मोरना पहुंचे तो बेटी का शव मिला और आरोपी फरार हो गए थे। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें... यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement