Death had been bathing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गया था नहाने हो गई मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:18 PM (IST)
गया था नहाने हो गई मौत
भीलवाड़ा। चंबल प्रोजेक्ट कार्य पर लगा सुपरवाइजर शुक्रवार को पुर रोड स्थित जलदाय विभाग के टैंक में डूब गया। प्रताप नगर थाना पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। चंबल प्रोजेक्ट के ठेकेदार के अधीन रामनगर, अजमेर निवासी शंकर (35) पुत्र लादूराम गुर्जर सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। शंकर पुर रोड स्थित जलदाय विभाग के टैंक पर नहाने गया, जहां वह गहराई में जाकर डूब गया। हादसे की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शंकर की तलाश के लिए मेजा से गोताखोरों को बुलवाया गया है। फिलहाल शंकर का पता नहीं चल पाया है। उधर, दूसरी और सूत्रों का कहना है कि चंबल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन से जलदाय विभाग के टैंक में पहली बार पानी पहुंचा। वहां शंकर टैंक पर कार्य कर रहा था, जो पानी में डूब गया। यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement