death due to cold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठंड लगने से एक की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 8:48 PM (IST)
ठंड लगने से एक की मौत
बठिंडा। कई दिनों से चल रही शीत लहर के चलते बीती रात रेलवे स्टेशन के टिकट खिड़की के पास बने रेलवे प्रतीक्षालय में एक बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सहारा जनसेवा के सदस्य और थाना जनरल रेलवे पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के पास ऐसा कोई कागज या पहचान पत्र नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार मृतक कोई भिखारी लगता है। उसका शरीर ठंड से अकड़ा हुआ था। पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव सिविल अस्पताल पहुंचाया।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement