प्रतापगढ़। शहर के मंदसौर रोड पर शनिवार को एक वनकर्मी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी हिम्मतसिंह ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के बस्सी चंदन निवासी नारायणसिंह पुत्र नाहरसिंह यहां माही-कडाना परियोजना में सहायक वनपाल पद पर कार्यरत था। वह यहां वन विभाग के क्वार्टर में रहता था। उसका शव मंदसौर रोड के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...