daylight robbery at gas station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प पर लूट

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:46 PM (IST)
दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प पर लूट
झज्जर। पुलिस की ओर से जिले में चलाए जा रहे कई अभियानों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे दिनदहाड़े भी वारदात करने से नहीं चूकते। ऐसा ही हुआ शनिवार को। जब लुटेरों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूटपाट करते हुए करीब 80 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात झज्जर रेवाड़ी मार्ग पर दादनपुर गांव के पास स्थित मानसिंह फिलिंग स्टेशन पर हुई। जहां बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement