Dairy supervisor ACB caught taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेयरी सुपरवाइजर को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:24 PM (IST)
डेयरी सुपरवाइजर को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा
झुंझुनूं । एसीबी की टीम ने बुधवार को एक कार्रवाई करते हुए सीकर झुंझुनूं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के दुग्ध अवशीतन केंद्र के प्रभारी एवं डेयरी सुपरवाइजर को पांच हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक परिवादी संदीप ने एसीबी में शिकायत की थी कि वह संघ में ट्रांसपोटेशन का काम करता है। जिसके लिए उसका 50 हजार रुपए का चैक बना हुआ था। जिसे जारी करने के लिए सुपरवाइजर बाबूलाल विश्नोई रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी ने जाल बिछाकर रोड नंबर एक पर प्रभात सिनेता के पास एक कॉम्प्लेक्स में रंगे हाथ पांच हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement