भिवानी। आने वाले दिनों में जहरीले धुंए से राहत मिलने की बजाय आफत बढने वाली है। क्योंकि अभी काफी मात्रा में पराली जलाई जानी बाकी है। सरकार ने पर्यावरण में फैले जहरीले धुंए से राहत पाने के प्रदेश भर में धान की पराली पर रोक लगा दी हो, लेकिन भिवानी के किसानों को ये रोक रास नहीं आ रही। धान निकालने में जुटे किसानों का कहना है कि बिना समाधान के रोक काम नहीं आएगी और मजबूरी में 30 से 40 फिसदी पराली को आग लगाएंगे। जिला भिवानी में यूं तो सिंचाई के पानी की कमी के चलते धान कम मात्रा में उगाया जाता है, लेकिन समय के साथ साथ कपास में बीमारियां बढऩे को लेकर हर साल यहां भी करीब 10 हजार एकड़ धान की फसल की बढ़ोतरी होती है। इस बार बवानीखेङा, तोशाम व दादरी क्षेत्र में धान की फसल में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। जिला भर में करीब 80 हजार एकड़ में धान की बिजाई हुई थी।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला