गोहाना। कांग्रेस पार्टी सेे विधायक जगबीर मलिक ने रविवार को अपने निवास स्थान पर फसल बीमा योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। मलिक ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योजना को बंद करने की मांग की। मलिक ने कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है और जबरन उनके खातों से पैसों की कटौती की जा रही है।