crook rangila arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शातिर बदमाश रंगीला गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 5:18 PM (IST)
शातिर बदमाश रंगीला गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना वैशालीनगर ने कार का शीशा तोडकर चोरी करने के आरोपी सुरेश उर्फ रंगीला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जयपुर शहर में कारों का शीशा तोडकर चोरी करने की वारदातो को देखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त रतन सिंह पश्चिम के निर्देशन में टीम गठित कर मुल्जिमों की तलाश शुरू की गयी थी । टीम ने 22 सितम्बर को मुल्जिम सुरेश कुमार उर्फ रंगीला निवासी बारह मील चोखी ढाणी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुल्जिम कार का शीशा तोडकर चोरी करने का आदतन अपराधी है। आरोपी ने जयपुर शहर में और भी कई वारदातें करना स्वीकार किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement