भीलवाड़ा । देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। देश में गौ रक्षकों पर नहीं गौ भक्षकों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। ये विचार शनिवार को राम मंदिर आन्दोलन से वर्षों तक जुड़े रहे स्वामी चिन्मयानंद ने जिले में माधव गौ सेवा संस्थान नौ गांवा में कही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी ने नौगावां में सांवलिया सेठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोल रहे थे। देश में बदलाव किसी एक आदमी के प्रयास और सरकार के प्रयास से नहीं आ सकता। इसके लिए आम जनता को भी कमर कसनी पड़ेगी। गौ रक्षकों पर रोक लगाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भी नाराजगी जताई। गाय केवल नारों से नहीं बचेगी। जब तक गाय हमारी अर्थ व्यवस्था में शामिल नहीं होगी तब तक ये बातें रह जायेगी। देश में हमेशा से विप्र, गाय, संत प्रासंगिक रहे है। इनकी इर्द-गिर्द ही देश की तरक्की हमेशा से चली आई है। यही कारण है कि मुगल काल में मुगल शासकों ने देश में उस समय की आर्थिक रीढ़ की हड्डी गाय को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाने में सहयोग करने की मांग की। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सांवरिया सेठ की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व आदर्श विद्या मंदिर के बालक-बालिकाओं ने दीप मंत्र से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक अशोक कोठारी ने भी विचार व्यक्त किये।
यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरेंयह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में