Cow made millions debtor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाय के लिए बना करोड़ों का कर्जदार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 7:08 PM (IST)
गाय के लिए बना करोड़ों का कर्जदार
झज्जर। अपनी जरूरत और अय्याशी के लिए कर्ज तो बहुत लोग लेते हैं। लेकिन गौ चिकित्सा और सेवा के लिए करोड़ों की देनदारी हो जाए तो कुछ लोग इसे सनक ही कहेंगे। लेकिन झज्जर के निमाना गांव निवासी सुनील का जुनून ही कहेंगे। कि आज वो गौ माता के लिए करोड़ों का कर्जदार हो गया है। ये है प्रदेश का ऐसा गौ चिकित्सा केंद्र। जहां 25 डॉक्टर, 175 कर्मचारी, 13 एम्बुलेंस, अल्ट्रा साउंड और एक्सरे मशीन, 24 घण्टे बिजली के लिए जनरेटर सुविधा और इतने बड़े तामझाम के बावजूद ना सरकारी मदद और ना ही कोई सहयोग। इसके बावजूद रोजाना दो लाख का खर्च और हरियाणा से गुजरात तक के घायल गौ वंश का रतिराम गौशाला में उचित इलाज। कभी कुछ हजार रूपए के साथ झज्जर गुड़गांव रोड पर शुरू की गई ये गौशाला आज कई तरह के जानवरों की आश्रय स्थली बन चुकी है। लेकिन आज करोड़ों के खर्च के आगे सुनील निमाना की नहीं चली और कुरुक्षेत्र में बनाए केंद्र को बंद करना पड़ा। साथ ही अब भी हालात बदतर होते देख सुनील ने राज्य सरकार से मदद की मांग की है। साथ ही मदद मिलने तक मौनव्रत के साथ अनशन भी शुरू कर दिया है। साथ ही सुनील ने जल्द ही मदद नहीं मिलने पर गौशाला के गौवंश को हरियाणा की सड़कों पर छोड़ देने की बात कही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement