फतेहाबाद । जिला सर्तकता विभाग की तरफ से आज से भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह की शुरूआत हुई। वहीं पहले दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के विरोधी शपथ लेने के लिए जिले के अधिकारी और कई कर्मचारी नहीं पहुंचे । इस दौरान कुछ ही कर्मचारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम मे एक भी विभागाध्यक्ष के शामिल नहीं हुआ, जो पूरे लघु सचिवालय मे बना चर्चा का विषय बना रहा। इस बारे मे जानकारी देते हुए जिला सतर्कता निरीक्षक इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके विभाग की ओर से भ्रष्टाचार रोकने को लेकर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पूरे प्रदेश मे जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को रोकने की शपथ दिलवाई जा रही है।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!