सिरसा। भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए डवलपमेंट चार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। चार्ज को कम करने की मांग को लेकर नगराधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस नेता ने कहा की अगर सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो कांग्रेस की ओर से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।