congress worker protest aganist kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाए केजरीवाल गो बैक के नारे

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 4:59 PM (IST)
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाए केजरीवाल गो बैक के नारे
जालंधर। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले ही सोमवार को धामी कैसल के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी काले झंडे लेकर तैनात थे। कुछ कांग्रेसी समारोह स्थल में घुस गए। जब आप वर्करों ने कुछ लोगों के हाथों में काले झंडे देखे तो उन्हें शक हुआ। आप वर्करों ने जैसे ही उन्हें समारोह स्थल से बाहर निकालने की कोशिश की, टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात भारी संख्या में पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर आप व कांग्रेसियों को खदेड़ा। इसके बाद अधिकतर कांग्रेसी वहां से खिसक गए जबकि कुछ महिला कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे ले केजरीवाल गो बैक के नारे लगाते हुए वहीं धरने पर बैठ गई। उन्होंने कहा कि आप महिला विरोधी पार्टी है। केजरीवाल जैसे ही समारोह स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने केजरीवाल की गाड़ी पर चूडिय़ां फेंक गो बैक के नारे लगाए। लेकिन केजरीवाल के समारोह स्थल पर अंदर जाते ही पुलिस महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती गाडिय़ों में बैठाकर उठा कर ले गई। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement