congress Opposing power tariffs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 5:54 PM (IST)
बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्री सर्किल पर बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में राज्य सरकार का पूतला फूंका इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियवास ने कहा कि इस बार घरेलू, उद्योग, किसानों के ऊपर बिजली के दाम इतने अधिक बढ़ा दिये गये हैं कि बिजली के बिल से करन्ट आने लगा है। बिजली की दरें इतनी अधिक हो गई हैं कि प्रदेश का आम नागरिक बिजली के दाम चुकाने में असमर्थ है क्योंकि पहले ही पानी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ा दिये गये, सर्विस टैक्स बढ़ा दिया गया, इसके कारण पूरे देश और प्रदेश में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। खाचरियावास ने कहा कि यदि बिजली की दरें वापिस नहीं ली गई तो जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सभी जयपुर शहर के वार्डों में बिजली कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। भाजपा के मंत्रियों का जनता के साथ घेराव किया जायेगा और सभी 91 वार्डों में आंदोलन करके राज्य सरकार को दरें वापिस लेने के लिये मजबूर किया जायेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement