Congress must learn to accept defeat and respect constitutional institutions: Dhankhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 5:58 PM (IST)
कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़
झज्जर। भाजपा के वरिष्ठ नेता औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के लगाए जा रहे आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का नैरेटिव चलाती है। हिमाचल ,केरल पंजाब , तमिलनाडु की सरकार भी चुनाव आयोग कि प्रक्रिया के तहत चुनी गई है।राहुल सहित कांग्रेस के सांसद भी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। धनखड़ ने कहा कांग्रेस अपनी हार स्वीकार नहीं पा रही है। कांग्रेस नेता अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस हार की जिम्मेदारी खुद लेने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर डालने का प्रयास करती है, ताकि उसके कार्यकर्ता निराशा में न डूबें। पूर्व राष्ट्रीय सचिव धनखड़ झज्जर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किए जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक है और किसी के मांगने मात्र से संवैधानिक पदाधिकारी इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया की अन्य देशों ने भी सराहना की है।
धनखड़ ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ‘छलनी’ से कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट के लालच की कहानी टूट गई है। उनके इस बयान को कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सीधा राजनीतिक पलटवार माना जा रहा है।

मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सराहना

धनखड़ ने झज्जर के नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ऑनलाइन देखने के कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि संकल्प लेकर आगे बढ़ें—हम कर सकते हैं और करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है और आज देश का प्रत्येक नागरिक भारत को ऊंची उड़ान भरते हुए देख रहा है। धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 42 देशों ने सम्मानित किया है, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के अनवरत सेवाकाल में हर चुनौती को पीछे छोड़ते हुए देश को आगे बढ़ाया है। अब नया संकल्प 'वि विल डू इट'भारत को विकसित बनाने की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement