Congress imposed a relief camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने लगाया राहत कैंप

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:30 PM (IST)
कांग्रेस ने लगाया राहत कैंप
भरतपुर। देश में पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद जहां बैंकों के बाहर छोटे नोट लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा है। वहीं इस दौरान लाइन में लगे लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आगे आए हैं। मंगलवार को शहर के कई बैंकों के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क लगाकर लाइन में लगे लोगों के लिए चाय पानी की सुविधा दी गई। लाइन में लगे लोगों का कहना था कि उन्हें घंटों कतार में लगा रहना पड़ रहा है। इसके चलते कांग्रेस की ओर से की गई पहल सराहनीय है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोट बदलने के लिए भरे जाने वाले फाॅर्म को भरने में भी लोगों की मदद की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और आम आदमी को हो रही है। जबकि अमीर लाइनों में भी नहीं लग रहे। जो कई सवाल सामने लेकर आती है कि क्या उन्हें पहले से पता था कि नोट बंद हो रहे हैं। या फिर कोई और। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा, एआईसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य अनीता मीणा और पार्षद दाऊदयाल शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement