Advertisement
कांग्रेस ने गोरक्षा के लिए निकाला पैदल मार्च

प्रवक्ता प्रेमशंकर ने बताया कि पैदल मार्च से पूर्व सर्किल हाउस में सुबह 10 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी खिलाड़ी लाल बैरवा, प्रदेश महासचिव पूनम गोयल, प्रदेश सचिव महेश शर्मा, दौलतपुरा व जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी ने पत्रकारों से बात की। राज्य में हो रही गायों की दुर्दशा पर बयान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में माहौल बनाया जा रहा है, साथ ही सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान प्रवक्ता ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन के बारे में जानकारी दी कि 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी ध्वजारोहण करेंगे।
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


