Congress district president told Problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुक कम हेल्परों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बताईं समस्याएं

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 4:28 PM (IST)
कुक कम हेल्परों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बताईं समस्याएं
बारां। कुक कम हेल्पर मजदूर संघ जिला बारां की ओर से कुक कम हेल्परों का नियमितीकरण एवं मानदेय वृद्धि करने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया। बारां जिले से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रीजी चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल से मिले। कुक कम हेल्पर मजदूर संघ बारां की जिलाध्यक्ष उर्मिला हाड़ा, महामंत्री भावना जोशी तथा कोषाध्यक्ष सुनीता नागर ने बताया कि मिड डे मील योजनांतर्गत संपूर्ण राजस्थान के विद्यालयों में कुक कम हेल्पर कार्मिक वर्ष 2002 से कार्य कर रहे हैं तथा इन्हें वर्तमान में केवल मात्र एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि श्रम विभाग की न्यूनतम मजदूरी राशि भी 282 रुपए प्रतिदिन है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाध्यक्ष हाड़ा ने बताया कि महानरेगा श्रमिकों को भी प्रतिदिन मजदूरी राशि 166 रुपए का भुगतान सरकार द्वारा किया जा रहा है। कुक कम हेल्पर मजदूर संघ ने ज्ञापन में मांग की है कि उन्हें राज्य कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाए, नियमितीकरण प्रक्रिया तक छह हजार रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जाए तथा दस प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि की जाए। सामूहिक दुर्घटना बीमा, मेडिक्लेम पॉलिसी तथा भविष्य निधि अंशदान की कटौती योजना लागू की जाए। गर्मी के अवकाश के समय का मानदेय भुगतान किया जाए। उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भांति वर्ष में दो वर्दी दी जाएं। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कुक कम हेल्परों को आश्वासन दिया कि समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को अवगत कराकर विधानसभा सत्र के दौरान मुद्दा उठाकर राहत प्रदान किए जाने की सरकार से मांग की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement