conducting legal awareness program on child protection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल संरक्षण विषय पर कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:38 PM (IST)
बाल संरक्षण विषय पर कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से मिंडकोला गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल संरक्षण विषय पर विशेष कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हथीन के तहसीलदार मानव मलिक भी मौजूद रहे। जिन्होंने बच्चों को बाल संरक्षण के बारे में बताया और बाल श्रम रोकने को लेकर बनाए कानून की जानकारी दी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुशील वर्मा ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के पालन पोषण और विकास के लिए सजग एवं सचेत होना चाहिए। अभिभावकों के साथ-साथ बच्चों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने बाल तस्करी निषेध अधिनियम, नालसा योजना-2015, मानव तस्करी निषेध अधिनियम, बालश्रम निषेध अधिनियम और यातायात नियमों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में उपयोगी कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान कानूनी साक्षरता से संबंधित मुद्रित सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दरियाव सिंह, सरपंच आशा देवी, पैनल अधिवक्ता कुंवर सिंह यदुवंशी और शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें... यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement